कुएं में लटका मिला युवक का शव, लोगों में मचा हडकंप...
महोबा : कुएं पर एक युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार ने मृतक की प्रेमिका पर हत्या करने का शक जाहिर करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी है, वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरते हुए मामले की जांच की जा रही है। लोगों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
युवक की मौत होने से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मिल्कीपुरा इलाके में रहने वाले दिनेश (23) का शव मठैयाताल स्थित खेत के तालाब में लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चाचा भवानीदीन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह खेत के कुएं में जब पानी पीने गया। तो कुएं में उसके भतीजे दिनेश का शव लटका हुआ देखा।
जिसके बाद चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। परिजनों का आरोप है कि दिनेश का एक महिला से प्रेम प्रसंग था। बताया जाता है कि वह उसी महिला के साथ खेत पर गया था। फिलहाल पुलिस ने कुएं में लटके शव को निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही पुलिस द्वारा हत्या का शक जाहिर होने पर हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। लोगों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।







.jpeg)












