सड़क के किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव , लोगों में मचा हडकंप....
जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित जंघई मार्ग पर गरियांव के पास सेमरी रेलवे फाटक के पास सड़क के किनारे मंगलवार को सुबह सड़क के किनारे अधेड़ का शव मिलने से ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की तहरीर थाने मे दी है ।
बताते है कि बताते है कि 41 वर्षीय चंद्रशेखर सिंह पुत्र राधे श्याम सिंह निवासी नडार जमुनीपुर सोमवार को शाम एक दोस्त के साथ घर से बाजार गया था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने अनेक स्थानों पर फोन कर पता किया किंतु पता नही चला। मंगलवार की सुबह शौच करने ग्रामीण निकले तो सड़क के किनारे चन्द्रशेखर का शव देखा गया। मृतक के सिर में चोट का निशान मिला। ग्रामीणों ने तत्काल चंद्रशेखर के घर पर तथा पुलिस को जानकारी दी। चंद्रशेखर सिंह के पुत्र आशीष सिंह ने थाने मे तहरीर देकर पिता की हत्या का आरोप लगाया है।







.jpeg)












