रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक की मिली लाश, जाच में जुटी पुलिस...
रतनपुरा, मऊ : रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी बसनही पुल के समीप एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। घटना बुधवार के अपराहन 2 बजे के लगभग की है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि दोपहर के समय जब ग्रामवासी पुल की तरफ गए तो वहां पर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश बसनहीं नाले के समीप पड़ी मिली। जिसकी सूचना हलधरपुर पुलिस को दी गई।
थानाध्यक्ष हलधरपुर शत्रुंजय कुमार सिंह अपने अमले के साथ मौके पर पहुंच गए और लाश के बाबत आसपास के लोगों से पूछताछ की परंतु लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे और वह एक बनियान तथा जींस पहने हुए था। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







.jpeg)












