चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी पर जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार, जाने कहा कि है खबर...
कोरबा। शहर के इमलीडुग्गू निवासी लक्ष्मी श्रीवास पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इस कारण उसने पिछले साल 21 जुलाई को पत्नी पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में पत्नी के गंभीर होकर गिरने से मृत समझकर वह भाग गया था। इसके बाद पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने लक्ष्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। आरोपी तब से फरार था। वहीं शनिवार रात सिटी कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा को मुखबीर से लक्ष्मी के अपने घर आने की सूचना मिली तो पुलिस दबिश देकर उसे गिरफ्तार करके कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया।







.jpeg)












