BIG BREAKING : राजधानी में कोरोना से मौत ने मचाया तांडव, आज राजधानी में 34 लोगों की हुई मौत, मिले 9 हजार से अधिक मरीज
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है. एक समय 28 हजार को पार कर चुका आंकड़ा अब 10 हजार से नीचे आ गया. अच्छी बात यह है कि दिल्ली में आज फिर नए मामलों से ज्यादा लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात दी है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 9,197 मामले सामने आए और इस दौरान 13,510 लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात दी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में इस दौरान 34 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है. राजधानी में फिलहाल कोरोना के 54,246 एक्टिव मामले हैं और पॉजिटिविटी रेट कम होकर 13.32% पर आ गया है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 9,197 नए #COVID19 मामले सामने आए, 13,510 रिकवरी और 34 मौतें दर्ज़ की गई। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 13.32% रही। सक्रिय मामले 54,246 हैं। pic.twitter.com/0whQKhMn7C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2022







.jpeg)












