BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बागेश्वर धाम आई 10 वर्षीय बच्ची की मौत, बाबा ने भभूति देकर कहा- ‘नहीं बची, अब ले जाओ’

बागेश्वर धाम आई 10 वर्षीय बच्ची की मौत, बाबा ने भभूति देकर कहा- ‘नहीं बची, अब ले जाओ’
Share

 मध्यप्रदेश। बागेश्वर धाम में राजस्थान से आई 10 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को मिर्गी के दौरे आते थे। उन्होंने यहां के चमत्कार को सुना तो वे उसे लेकर बागेश्वर धाम लेकर आए थे।

जानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय बच्ची विष्णु कुमारी पिता बुधराम, अपनी मां धम्मू देवी और मामी गुड्डी के साथ बाड़मेर से 17 फरवरी को बागेश्वर धाम आई हुईं थी। धाम पर भी बच्ची को मिर्गी के दौरे आ रहे थे। रात भर बच्ची जागी रही, जिसके चलते जब दोपहर में उसकी आंखें झपकी तो परिजनों ने समझा बच्ची सो गई है। लेकिन शरीर में हलचल न होने के बाद वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्ची की मामी गुड्डी ने बताया कि डेढ़ साल से धाम आ रहे हैं। इस बार उनकी बच्ची को परेशानी थी। उसे बाबा जी के पास ले गए तो उन्होंने भभूती भी दी, पर नहीं बची। बाबा जी बोले कि शांत हो गई। ले जाओ इसे। अस्पताल में चेकअप और मौत की पुष्टि करने के बाद परिजन उसे अपने घर राजस्थान बाड़मेर ले जाना चाहते थे, जहां उन्हें सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली, जिससे वह 11,500 रुपये में प्राइवेट एंबुलेंस करके ले गए।


Share

Leave a Reply