BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों समेत मां की मौत, पिता की हालत गंभीर

संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों समेत मां की मौत, पिता की हालत गंभीर
Share

 उत्तर प्रदेश। बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली के लालगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों समेत मां की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गम्भीर है। उसे सीएचसी ले जाया गया है। मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारी मौके पर छानबीन कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना लहर के बौढ़खरी निवासी मंटोले (42) पुत्र कालीचरन छह साल से उतरौला कस्बे से सटे लालगंज में किराए के मकान में रहते थे। वह कस्बे में पानी पूरी का ठेला लगाते थे। उनके साथ पत्नी रेखा (38) के अतिरिक्त बेटी लक्ष्मी (11) व बेटा कान्हा (8) रहता था। बुधवार को जब सुबह दस बजे के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी दी गई।

इस पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा काटकर खुलवाया। अंदर देखा तो चारों बेसुध पड़े थे। मंटोले की सांस चल रही थी, ऐसे में तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया गया। जबकि रेखा, लक्ष्मी व कान्हा दम तोड़ चुके थे। मौके पर चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।


Share

Leave a Reply