ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर | तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दो लोग घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 13 गुरुद्वारा के पीछे अभनपुर निवासी तेजेंदर सिंग 51 वर्ष पिता स्व. हरचंद सिंग माघट ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि सोमवार को गुरुद्वारा के सामने देवपुरी में अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल से आ रहे प्रार्थी का लड़का प्रितपाल सिंग माघट 26 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे योगेश तिवारी एवं प्रभात पांडेय ट्रक की ठोकर लगने से घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












