नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मैत्रीबाग के उम्रदराज हिमालयन भालू की मौत

 मैत्रीबाग के उम्रदराज हिमालयन भालू की मौत
Share

भिलाई के मैत्रीबाग स्थित चिडिय़ा घर में दसकों से लोगों का आकर्षण का रहे हिमालयन भालू की मौत हो गई। हालांकि यह भालू की मौत उसके उम्र के पड़ाव के चलते हुई है। बताया जाता है कि हिमालयन भालू नर की उम्र लगभग 40 वर्ष हो चुका था और उसका वजन करीब 200 किलो से अधिक था। प्रबंधन ने मृत भालू का अंतिम संस्कार कर दिया है। मैत्रीबाग प्रबंधन ने बताया कि वर्ष 1980 में नर और मादा का एक जोड़ा कोलकाता के एक सर्कस से लाया गया था। साथ लाए गए मादा की उम्र भी लगभग 40 से अधिक हो चुकी है। पिछले वर्ष उसे लकवा भी हो चुका है जिसे डॉक्टरों की नियमित देखरेख में अभी भी रखा गया है। नर भालू के चले जाने के बाद अब मैत्रीबाग में सिर्फ एक मादा भालू ही बची हुई है। 

Share

Leave a Reply