BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी... मामला दर्ज

कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी... मामला दर्ज
Share

BREAKING NEWS  बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को सोशल मीडिया (Social Media) पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में विक्की ने मुंबई (Mumbai) के संताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप आदित्य राजपूत नाम के शख्स पर लगा है। पुलिस विक्की कौशल की शिकायत पर आदित्य के खिलाफ जांच कर रही है।

विक्की कौशल की शिकायत पर पुलिस ने सेक्शन 506(2), 354(D) IPC r/w सेक्शन 67 आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। विक्की कौशल का आरोप है कि एक शख्स उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज के ज़रिए धमकियां दे रहा है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि  आरोपी उनकी पत्नी यानी कटरीना कैफ पर भी नज़र रख रहा है और उन्हें धमकियां दे रहा है।गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर को शादी की है। हाल ही में दोनों सितारे अपने करीबी दोस्तों के साथ कटरीना का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गए थे। 16 जुलाई को कटरीना ने अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। दोनों सितारों की वहां से कई खास तस्वीरें भी सामने आई थीं।

कटरीना-विक्की से पहले सलमान खान को मिली धमकी

29 मई को पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सिनेमा जगत में हड़कंप मचा दिया था। लेकिन सिंगर के निधन के कुछ समय बाद ही सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान सलमान खान के नाम का एक पत्र मिला था, जिसमें अभिनेता की हालत सिद्धू मूसेवाला के जैसी करने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं, जिन्होंने बीते साल ही 9 दिसंबर को जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था और जब दोनों शादी कर रहे थे तब भी वेडिंग फंक्शन को पूरी तरह निजी रखने की कोशिश की गई थी और अब दोनों एक साथ अपनी जिंदगी बीता रहे हैं।


Share

Leave a Reply