29 December Ka Rashifal: साल के आखिरी सोमवार के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार, धन-संपत्ति का मिलेगा लाभ
29 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज शाम्ब दशमी मनायी जायेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 31 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर बुध धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही आज का शुभ अंक और शुभ रंग भी जानें।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज अपने काम को आसान तरीके से करने का रास्ता मिल सकता है। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज अपनी इच्छाशक्ति के बल पर योजनाओं पर काम कर पाएंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि-
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बाते शेयर करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 6
सिंह राशि-
आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलताएं छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि-
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी के मिलने की संभावना बन रही है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
तुला राशि-
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगाǀ आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण,घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। आज परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यों से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 5
मकर राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। आज गलत विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे और गलत संगत से बचेंगे। आज क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज काम के हिसाब से फल मिलेंगे। जिस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की इच्छा है, उससे संबंधित रास्ता मिलेगा। आपके काम पर अंतिम परिणाम निर्भर करेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 4
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम आपको हासिल होंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए
04-Feb-2026 10:54:01 am -
T20 World Cup 2026 : बाबर आजम का धमाकेदार कमबैक, विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
03-Feb-2026 11:16:31 am -
बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई गिरी
04-Feb-2026 10:03:44 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am







.jpeg)












