BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में स्कूलों को खोलने पर फैसला 20 को कैबिनेट की बैठक में

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में स्कूलों को खोलने पर फैसला 20 को कैबिनेट की बैठक में
Share

रायपुर। कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रदेश में लम्बे समय से स्कूल बंद है। कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में कमी एवं स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही अब प्रदेश सरकार सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों को खोलने पर 20 जुलाई को केबिनेट की आयोजित बैठक में फैसला लेगी। अन्य मुददों में तबादला विभिन्न विभागों में कितने अनुपात में हो इस पर भी गंभीर चिंतन किया जाएगा। 

ज्ञातव्य है कि भूपेश कैबिनेट की बैठक 20 जुलाई को सीएम हाउस में होने वाली है। काफ ी दिनों बाद हो रही इस बैठक में काफी अहम फैसले लिये जाने हैं। खासकर स्कूलों को खोलने को लेकर इस बैठक में निर्णय लिया जायेगा। माना जा रहा है कि उपरी कक्षा खासकर 9वीं से 11वीं तक की कक्षाएं खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ छोड़कर अधिकांश राज्यों में  स्कूलों को खोलने का निर्णय ले लिया गयाहै, हालांकि छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने का फैसला अब तक नहीं लिया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि 20 जुलाई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्कूल खोलने का फैसला लिया जायेगा। बृहत पैमाने पर तबादले की गुंजाईंश पर तो मुख्यमंत्री पहले ही विराम लगा चुके हैं, लेकिन कुछ शर्तों पर तबादले की इजाजत दी जा सकती है। खासकर कोरोना, अन्य परेशानी और विषम परिस्थिति से जूझ रहे कर्मचारियों को राज्य सरकार तबादले में छूट दे सकती है। 

वहीं बैठक में मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा की जायेगी। 26 जुलाई से सत्र की शुरुआत हो रही है। ऐसे में 27 को सदन में पेश किए जाने वाले करीब ढाई से तीन हजार करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षा, खाद्य, वन पट्टों व आदिवासियों से संबंधित मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं जिनको पास किया जाएगा। बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जायेगी। वहीं महतारी दुलार योजना और वन अधिकार पट्टों के दायरे को बढ़ाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

Share

Leave a Reply