Omicron के खतरे के बीच हुआ फैसला: 15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी भारत में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 15 दिसंबर से शुरू होने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को स्थगित कर दिया है. इससे पहले 26 नवंबर को नागर विमानन मंत्रालय ने बताया था कि 15 दिसंबर से भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य रूप से संचालित होंगी. हालांकि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के मद्देनज़र संचालन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी.
आपको बता दें कि भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च, 2020 से ही बंद हैं. हालांकि, पिछले साल जुलाई से करीब 28 देशों के साथ हुए एयर बबल समझौते के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं.
Directorate General of Civil Aviation says it will notify its decision in due course on date of resumption of scheduled commercial international passengers airline services to/from India. It also says that situation being watched closely in view of emergence of new COVID variant. pic.twitter.com/5poCWXL8jP
— ANI (@ANI) December 1, 2021







.jpeg)












