लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

दीप सिद्धू ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे, किसान नेताओं को लेकर कही ये बात

दीप सिद्धू ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे, किसान नेताओं को लेकर कही ये बात
Share

नई दिल्ली, 26 जनवरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक्टर दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल इलाके से गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने दीप सिद्धू को पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है. जहां उससे लाल किले पर हुए हमले की साजिश समेत दंगा भड़काने वाले नेताओं और किसान आंदोलन को मिल रही विदेशी फंडिंग की बाबत भी पूछताछ की जाएगी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू ने अपनी आरंभिक पूछताछ में 3-4 किसान नेताओं के नाम लेते हुए बताया है कि यह लोग किसानों को लाल किले पर चलने के लिए उकसा रहे थे. लाल किले पर झंडा फहराने की साजिश में दीप सिद्धू ने अपने बयानों में अनेक खुलासे किए हैं. दिल्ली पुलिस विस्तार से दीप सिद्धू से जानना चाहती है कि इस पूरी साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे और वर्तमान में उनकी लोकेशन कहां है. सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू ने अपने बयानों में बताया कि लगातार लक्खा सिधाना तथा अन्य लोग उसके संपर्क में थे, लेकिन 26 जनवरी की घटना होने के बाद वह दिल्ली से भाग गया था और उसने अपने तमाम मोबाइल फोन तोड़ कर फेंक दिए थे. दीप ने अपने बयानों में यह भी बताया कि वह जो वीडियो अपलोड करता था. वह अपने दोस्तों के मोबाइल फ़ोन से अपलोड करता था और उसकी सहेली और उसका परिवार अमेरिका में बैठकर उसके नाम पर यह तमाम वीडियो अपलोड करते थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू ने पूछताछ के दौरान कहा कि जो किसान आंदोलन दिल्ली में चल रहा है, उसमें किसानों का खासकर सरदारों का कोई स्पष्ट नेता नहीं है. सब के अलग-अलग विचार हैं और इस आंदोलन में वामपंथी विचारधारा के ज्यादातर लोग घुस चुके हैं. अपने बयानों में बताया कि फंडिंग में विदेशों से भी पैसा आ रहा है. दीप के बयानों के आधार पर दिल्ली पुलिस जल्दी किसान नेताओं समेत अनेक लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है.
 


Share

Leave a Reply