BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रज्ञा ठाकुर को डिफेंस कमेटी ने दिखाया बाहर का रास्ता, बीजेपी ने भी किया बैन

 प्रज्ञा ठाकुर को डिफेंस कमेटी ने दिखाया बाहर का रास्ता, बीजेपी ने भी किया बैन
Share

प्रज्ञा ठाकुर को भारी पड़ा नाथूराम देशभक्त बयान
नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने का आखिरकार खामियाजा भुगतना पड़ गया। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया है। बीजेपी उनसे कितनी नाराज है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें पार्टी संसदीय दल की बैठक में भी आने पर पाबंदी लगा दी गई है। प्रज्ञा ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का जिक्र करते हुए बयान दिया था। हालांकि, लोकसभा की कार्रवाई से प्रज्ञा के इस बयान को हटा दिया गया।

बुधवार को लोकसभा में दिए बयान के बाद बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमिटी से हटाने की सिफारिश की। उन्होंने प्रज्ञा के बयान को अस्वीकार्य बताया और गहरी नाराजगी प्रकट की। नड्डा ने प्रज्ञा के बयान की निंदा करते हुए कहा, पार्टी कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा संसद सत्र के दौरान बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक, 2019 पर चर्चा चल रही थी। डीएमके सांसद ए. राजा ने चर्चा के दौरान कहा कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह एक खास विचारधारा से प्रेरित था। तभी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बीच में टोकते हुए कहा, आप एक देशभक्त का उदाहरण इस संदर्भ में नहीं दे सकते हैं। प्रज्ञा के इस बयान पर सदन में हंगामा मच गया।

बड़ी बात यह है कि प्रज्ञा ने नाथूराम पर यह बयान पहली बार नहीं दिया है। प्रज्ञा जब भोपाल से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार थीं, तब भी उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। तब हंगामा मचने पर बीजेपी बैकफुट पर आ गई थी और पीएम मोदी ने कहा था कि वह प्रज्ञा को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे। हालांकि, बाद में प्रज्ञा ने इस बयान पर माफी मांग ली थी।

Share

Leave a Reply