BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, अब मुंबई इंडियंस से होगा मुकाबला

पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, अब मुंबई इंडियंस से होगा मुकाबला
Share

नई दिल्ली | आईपीएल के दूसरे चलीफायर में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हराकर पहली बार फाइनल मुकाबले में जगह बना ली। टीम अब अपने पहले आईपीएल खिताब की उम्मीद में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी जो अब तक चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। 

पढ़ें : बड़ी खबर: विभिन्न त्योहारों पर पटाखे फोड़े जाने का समय निर्धारित, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना सका। हार के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने बताया है कि आखिर किस वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा है।डेविड वॉर्नर को भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान पर गर्व है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे चलीफायर में टीम की फील्डिंग को देखकर उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह के लचर प्रदर्शन से वे टूर्नामेंट जीतने के हकदार नहीं थे। 
 
 
वॉर्नर ने सनराइजर्स की 17 रन से हार के बाद कहा कि अगर आप कैच छोड़ते हो और मौके गंवाते हो तो फिर जीत हासिल नहीं कर सकते हो। मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद हमने वापसी की लेकिन फील्डिंग में हमारा रवैया हार का कारण बना। दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और शिखर धवन के कैच छूटे जबकि कुछ आसान रन भी दिए गए। दिल्ली ने इसका फायदा उठाकर तीन विकेट पर 189 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना पाया। 
 
 
वॉर्नर ने हालांकि आईपीएल में अपने अभियान पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि तीसरे स्थान पर रहना उनकी टीम के लिए गर्व की बात है क्योंकि किसी ने भी यह अनुमान नहीं लगाया था कि उनकी टीम यहां तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पहली बात तो यह है कि हमें शुरू में किसी ने दावेदार नहीं बताया था। हर कोई मुंबई इंडियंस, दिल्ली और आरसीबी की बात कर रहा था। मुझे अपने अभियान पर वास्तव में गर्व है। चोटें भी मसला रही लेकिन आपको इसके साथ आगे बढऩा होता है। आज हम जहां हैं उस पर मुझे गर्व है।
 

Share

Leave a Reply