राजधानी कि दुकानों में दिल्ली कंपनी के अधिकारीयों ने मारा छापा, बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद....
बड़ी मात्रा में नकली सामान पकड़ा
गंज पुलिस ने किया मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में नकली सामान बेचने वाले दो दुकानों में दिल्ली से आई कंपनी की टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकान के संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पीछे गुप्ता मिल व शंकर हार्डवेयर सेंटर में ड्रिल मशीन से जुड़े नकली सामान बेचने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसकी शिकायत उक्त सामान से संबंधित दिल्ली कंपनी तक पहुंची जिसके बाद दिल्ली से कंपनी के अधिकृत अधिकारी संजीव बहल ने इन दोनों दुकानों की जांच की थी। जांच में दुकानों में सुपर ड्राइव कटिंग डिवाईस 125 एमएम के 28 पैकेट, जेके सुपर कटिंग डिवाईस के 25 पैकेट, जेके सुपर डिवाईस टेपर-228, जेके सुपर ड्राइव फाईल 9 पैकेट, जेके सुपर पेपर फाईल 12 पैकेट नकली पाए गए। इसके बाद जांच अधिकारी ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने मामले में दुकान के संचालक श्रीकांत गुप्ता और राजकुमार आहुजा निवासी समता कालोनी के खिलाफ कॉपी राईट के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।







.jpeg)












