नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दिल्ली की शराब नीति मामला : देशभर में 40 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

दिल्ली की शराब नीति मामला : देशभर में 40 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी
Share

 Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली (Delhi) की शराब नीति (Liquor Policy) में हुए घोटाले को लेकर ईडी (ED) ने आज (शुक्रवार को) बड़ा एक्शन लिया है. ईडी इस वक्त दिल्ली (Delhi) और तेलंगाना (Telangana) समेत देशभर में 40 जगहों पर छापेमारी कर रही है. बता दें कि पंजाब, तेलंगाना, नेल्लोर, चेन्नई और दिल्ली एनसीआर में रेड चल रही है. इसके अलावा हैदराबाद (Hyderabad) में 20 जगह पर रेड चल रही है. दिल्ली आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में ED की कई राज्यों में करीब 40 लोकेशन पर रेड चल रही है.

देशभर में 40 जगहों पर ईडी की छापेमारी

जान लें कि इससे पहले 6 सितंबर को भी ईडी ने देशभर में कई जगहों पर रेड की थी. ईडी ने दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), बेंगलुरु (Bengaluru), लखनऊ (Lucknow) और गुरुग्राम सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी. बीजेपी (BJP) ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर नई शराब नीति (New Liquor Policy) के जरिए घोटाले का आरोप लगाए हैं.

दिल्ली की नई आबकारी नीति में घोटाले का मामला

एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में करीब 40 ठिकानों पर छापेमारे की. बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने शराब माफिया के करोड़ों रुपये माफ किए हैं. दिल्ली सरकार के इस कदम से राजस्व का घाटा हुआ है.

दिल्ली सरकार पर हैं ये आरोप

गौरतलब है कि इस वक्त ईडी देशभर में उन लोगों के ठिकानों पर रेड कर रही है जो दिल्ली की नई शराब नीति को बनाने में कहीं ना कहीं शामिल हैं या फिर जिनको नई आबकारी नीति से फायदा पहुंचा है.

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) पर आरोप है कि शराब कारोबारियों (Liquor Businessman) को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई. लाइसेंस धारकों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के अनुसार एक्सटेंशन दिया गया था. आबकारी नियमों का उल्लंघन कर शराब नीति के नियम बनाए गए.


Share

Leave a Reply