BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट में दिल्ली पुलिस...

आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट में दिल्ली पुलिस...
Share

नई दिल्ली : दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। यूपी पुलिस से आतंकी हमले का इनपुट मिला है। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। वहीं इससे पहले होली पर भी आतंकी हमले का इनपुट मिला था। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई थी।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल के अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (इंडिया सेल) द्वारा यूपी पुलिस को ईमेल के जरिए दिल्ली में हमले की धमकी दी थी। यूपी ने ईमेल से जुड़ी सारी जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साझा की, जिसके आधार पर सरोजनी नगर मार्किट में तलाशी अभियान चलाया गया।

इस बीच, सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने मंगलवार को कहा कि कुछ सुरक्षा खतरों के कारण बाजार बंद रहेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस ने बाजार बंद करने के किसी भी आदेश को जारी करने से इनकार किया है।
 


Share

Leave a Reply