दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, MP Swati Maliwal से मारपीट मामले में पीएस बिभव कुमार गिरफ्तार…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाना है।
Bibhav Kumar Arrested : बता दें कि बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने दोपहर के आसपास मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया है। बिभव कुमार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा भी सिविल लाइंस थाने पहुंच गए हैं। हालांकि, बिभव कुमार के वकील करण शर्मा ने कहा कि हमें अभी तक पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने उन्हें एक ई-मेल भेजा है कि हम जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। साथ ही पुलिस को बिभव की शिकायत का भी संज्ञान लेना चाहिए। वकील ने कहा कि हमें पुलिस की ओर से अब तक एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी गई है।
Bibhav Kumar Arrested : स्वाति ने लगाया था मारपीट का आरोप-
जानकारी के अनुसार, स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर 13 मई को उनके साथ सीएम हाउस के अंदर मारपीट करने का आरोप लगाया था। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस की कई टीमें बिभव कुमार को तलाश कर रही थीं। जिसमें पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया है।







.jpeg)












