BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल्ली को मिलेगा नया सीएम, आज शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली को मिलेगा नया सीएम, आज शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल
Share

 दिल्ली :- दिल्ली में गर्माए राजनीतिक माहौल के बीच अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इस्तीफा देने के लिए एलजी वी के सक्सेना से समय मांगा है।केजरीवाल शाम के समय एलजी को इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक होने जा रही है। जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। पार्टी के 59 विधायक नए मुख्यमंत्री के नाम पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फैसला लेंगे।

अरविंद केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति?

अरविंद केजरीवाल की कमाई की बात करें तो सबसे पहले उनकी सैलरी की जानकारी देते हैं. दिल्‍ली के सीएम को बतौर सैलरी हर महीने 4 लाख रुपये मिलते हैं. इसके रहने के लिए सरकारी बंगला, गाड़ी और ड्राइवर सहित अन्‍य सुविधाएं भी दी जाती हैं. इन खर्चों के लिए भत्‍ता भी मिलता है, जिसमें सिक्‍योरिटी, ट्रैवल भी शामिल है. जैसा कि केजरीवाल ने ऐलान किया है तो सीएम पद छोड़ने के बाद उन्‍हें सिर्फ विधायक की सैलरी और भत्‍ते ही दिए जाएंगे.

दिल्ली के सीएम पद की रेस में कौन-कौन नाम?

दिल्ली में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अब भी सस्पेंस कायम है. अरविंद केजरीवाल ने अब तक इसे लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है. मगर मुख्यमंत्री की रेस में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. चलिए जानते हैं सीएम पद की रेस में कौन-कौन नाम हैं.
1. सुनीता केजरीवाल
2. राखी बिड़ला
3. आतिशी मार्लेना
4. सौरभ भारद्वाज
5. कैलाश गहलोत
6. गोपाल राय


Share

Leave a Reply