लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

दिल्ली : इजरायली दूतावास के बाहर धमाके वाली जगह पर मिला गुलाबी दुपट्टा, क्या है इसका रहस्य?

दिल्ली : इजरायली दूतावास के बाहर धमाके वाली जगह पर मिला गुलाबी दुपट्टा, क्या है इसका रहस्य?
Share

नई दिल्ली, दिल्ली में इजरायल दूतावास के बाहर ब्लास्ट वाली जगह एक गुलाबी रंग का कपड़ा या दुपट्टा मिला है. ये आधा जला हुआ है. गुलाबी दुपट्टे का रहस्य क्या है इसका पता लगाया जा रहा है. इसके रहस्य से पर्दा उठना बाकी है. इस बीच इस ब्लास्ट को लेकर एक नया खुलासा हुआ है जिसमें कहा गया है कि रेकी के बाद आईईडी को प्लांट किया गया. बता दें कि शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब इजरायली दूतावास के बाहर धमाका हुआ था.

Read Also:- VIRAL VIDEO: सड़क हादसे में इस क्रिकेटर की हुई मौत का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल 

सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की भी एक टीम दिल्ली ब्लास्ट मामले पर काम कर रही है. ये टीम कैब के पिक एंड ड्राप पर काम कर रही है. ब्लास्ट से पहले अब्दुल कलाम रोड पर 3 घंटे तक कितने लोगों को कैब से पिक किया गया और ड्राप किया, इसकी जांच की जा रही है. ओला और उबेर कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है और उनसे 29 तारीख को 3 बजे से लेकर 6 बजे तक के बीच की गाड़ियों की डिटेल्स निकाली जा रही है जो उस दौरान अब्दुल कलाम रोड पर मौजूद थी. जिन्होंने वहां से किसी को पिक किया या ड्राप किया. इसके अलावा पहले पूरी सड़क की सीसीटीवी 3 घंटे की ली गई थी. अब 3 दिन की फुटेज ली जा रही है.

Read Also:- रायपुर मेकाहारा के डॉक्टरों का कमाल: गैंगरीन संक्रमित पैर को एसएफए स्टंटिंग से किया ठीक 
वहीं दिल्ली धमाके पर जैश उल हिंद नाम के आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली है. सुरक्षा बल आतंकी संगठन की जांच में जुटे हैं. उधर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के लोगों की सुरक्षा के लिए भारत पर भरोसा है. भारत इजरायलियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

Read Also:- बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 15 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

आधिकारिक पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि घटना के वक्त विस्फोट स्थल के पास लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे. सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) के जांच दल ने दिन में दूतावास के निकट स्थित विस्फोट स्थल का और साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से दौरा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इलाके के कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल हो गई है.

 


Share

Leave a Reply