BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डेल्टा वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता: वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को भी संक्रमित कर रहा कोरोना का डेल्टा वेरिएंट

 डेल्टा वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता: वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को भी संक्रमित कर रहा कोरोना का डेल्टा वेरिएंट
Share

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच तीसरी लहर के आसार को लेकर लोग भयभीत हैं।कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट डेल्टा ने विशेषज्ञों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है।  कोरोना का डेल्टा वैरिएंट इतना खतरनाक है कि वैक्सीन लेने वालों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से चेन्नई में की गई स्टडी में पाया गया है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट वैक्सीन लेने वाले लोगों को भी संक्रमित करता है। 

चेन्नई में 17 अगस्त को आईसीएमआर की एक स्टडी में यह दावा किया गया है। स्टडी में बताया गया है कि डेल्टा वैरिएंट देश के लिए खतरा पैदा कर रहा है। वैरिएंट इतना खतरनाक है कि टीका लेने वाले लोगों को भी नहीं छोड़ रहा है।इसके अलावा जो लोग पहले संक्रमित नहीं हुए है यह वेरिएंट उन्हें भी संक्रमित करने की क्षमता रखता है। इस अध्ययन को ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी और चेन्नई द्वारा अनुमोदित किया गया था ।

डेल्टा वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता
अध्ययन में इसका खुलासा हुआ कि डेल्टा वैरिएंट या बी.1.617.2 की व्यापकता टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले समूहों के बीच कोई अंतर नहीं समझ पा रहा है। दोनों तरह के लोगों पर इस वैरिएंट का काफी असर दिख रहा है।  कोरोना वायरस के डेल्ट वैरिएंट को लेकर पूरी दुनिया परेशान है। हाल में देश के कई राज्यों में डेल्टा  वैरिएंट मिलने से हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र, केरल समेत कुछ राज्यों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में डेल्टा वैरियंट के कई मामले में सामने आ चुके हैं।
 

Share

Leave a Reply