महासमुंद के मसीही समाज की मांग - अभिनेत्री रवीना टंडन व कॉमेडियन भारती व फरहा खान के खिलाफ दर्ज हो अपराध, जाने क्या है पूरा मामला
महासमुंद | पास्ट्रेट कमेटी सेंट पीटर्स चर्च सीएआई महासमुंद के सदस्य शनिवार को कॉमेडियन भारती, फरहा खान, अभिनेत्री रवीना टंडन एवं निजी ई-कॉमर्स कंपनी के शो के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाना पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ क्रिश्चयन फोरम के ग्रुप में वीडियो फारवर्ड की गई है, जिसमें मसीह धर्म का अपमान किया गया है। कार्यक्रम में धार्मिक ग्रंथ के एक शब्द को लेकर कॉमेडियन भारती, फिल्म डायरेक्टर फरहा खान, अभिनेत्री रवीना टंडन ने मजाक बनाया है। इससे आईटी एक्ट का खुला उल्लंघन हुआ है। इस दौरान अवनीश वाणी, रोशना डेविड, निकेश कुमार, किशोर नंद, राजेश, मनीष सहित बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद थे।







.jpeg)












