BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ऑनलाइन परीक्षा की माँग: महासचिव संकल्प मिश्रा के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन

ऑनलाइन परीक्षा की माँग: महासचिव संकल्प मिश्रा के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन
Share

रायपुर, पं रविशंकर वि.वि में NSUI महासचिव संकल्प मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने को लेकर कुलपति एवं कुलसचिव के सामने ज्ञापन और दंडवत प्रणाम कर अपनी मांग रखी।


रायपुर NSUI के महासचिव संकल्प मिश्रा ने आज दिनांक 11/08/21 को पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर कुलपति एवं कुलसचिव को ज्ञापन दिया इस दौरान कुलपति और कुलसचिव प्रशासनिक भवन के बाहर आकर ज्ञापन को प्राप्त किया इस बीच में संकल्प मिश्रा एवं साथ गए एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं छात्रों द्वारा कुलपति एवं कुलसचिव के सामने हाथ जोड़कर दंडवत प्रणाम किया और कुलपति से यह मांग की जब बच्चों के क्लास ऑनलाइन हुए हैं तो परीक्षा को ऑफलाइन क्यों कराया जा रहा है इसको लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया और बड़े अनोखे तरीके से अपनी मांग को विश्वविद्यालय के प्रशासन के सामने रखा।


रायपुर जिला महासचिव संकल्प मिश्रा ने बताया की आज हम पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग को लेकर एकत्रित हुए हैं इस दौरान हमने विश्वविद्यालय के प्रशासन से यह मांग की जब सारी कक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से संचालित की गई है तो परीक्षाओं को भी ऑनलाइन पद्धति से ही कराया जाए क्योंकि भारत में डॉक्टर और विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में कोरोना की तीसरी लहर भी आने वाली है इसको देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य साथ खिलवाड़ ना किया जाए और जिस प्रकार सारी कक्षाएं संचालित की गई है उसी तरीके से परीक्षाओं को भी ऑनलाइन पद्धति से ही लिया जाए इस मांग को लेकर आज हम कुलपति एवं कुलसचिव को ज्ञापन दे रहे हैं और सारे विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रशासन भवन के सामने हम सभी ने विनम्र तरीके से हाथ जोड़कर दंडवत प्रणाम कर कर इस मांग को विश्वविद्यालय के पटल पर रखा यदि आने वाले समय में विश्वविद्यालय अपना फैसला नहीं बदलती तो हम इस मांग को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव भी करेंगे।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से हर्ष राज शर्मा, शिवांश राज शुक्ला, ऋषभ डगरे, दीपेश यादव, निशांत शर्मा,संस्कार द्विवेदी, प्रेम साहू, प्रमोद चंद्रवंशी, विशाल असगर आदि छात्र मौजूद थे
 


Share

Leave a Reply