उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण को लेकर फिरौती की मांग, बिहार के गैंग ने किया उद्योगपति प्रवीण को किडनैप
रायपुर | उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण को लेकर एक एक बड़ी खबर सामने आई है जहां बिहार के एक गैंग ने फिरौती के नाम पर उनका अपहरण कर उन्हें अज्ञात स्थान पर रखा हुआ है| बता दे की पुलिस ने 9 दिन बाद अंतत: अपहरणकर्ता गिरोह का पता लगा लिया है। प्रवीण को फिलहाल बिहार में एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है, जहां वो सुरक्षित है। अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने के लिए रायपुर के एसएसपी आरिफ़ शेख बिहार रवाना हो गए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट टीम भी बनाई गई है।
यह गैंग देता है अपहरण के कई वारदातों को अंजाम-
इस बीच उद्योगपति प्रवीण सोमानी के परिजनों को अपहरणकर्ताओं की ओर से फिरौती का फोन आने की खबर मिली है। हालांकि कितनी फिरौती मांगी, यह जानकारी नहीं मिल पाई। बिहार से ऑपरेट करने वाला यह गिरोह यूपी, बिहार और झारखंड में व्यापारियों और डॉक्टरों के अपहरण की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
इस अपराध में एक दर्जन लोग शामिल-
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस साजिश में स्थानीय अपराधियों समेत तकरीबन एक दर्जन लोग शामिल थे। पुलिस ने पता लगा लिया है कि अपहरणकर्ता किस मार्ग से उद्योगपति प्रवीण सोमानी को लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा के बाहर गए हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस की सक्रियता की वजह से ही अपहरणकर्ता उद्योगपति प्रवीण को किसी दूसरी पार्टी को बेचने में सफल नहीं हो पाए, हालांकि वे लगातार अपनी जगह बदल रहे हैं।
पुलिस के सामने बड़ी चुनौती-
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कहीं ऐसा न हो कि धरपकड़ से ठीक पहले अपहरणकर्ता झारखंड या यूपी में प्रवेश कर जाएं। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने खुद बिहार, यूपी और झारखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इस मामले में बात की है।







.jpeg)












