BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले - बीजेपी मुख्यालय पर चला दो बुलडोजर, जाने क्या है पूरा मामला

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले - बीजेपी मुख्यालय पर चला दो बुलडोजर, जाने क्या है पूरा मामला
Share

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जहांगीरपुरी को लेकर कहा है कि, BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है. वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है. अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा.
आपको बता दे सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर दिए अपने आदेश के बावजूद भी चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई पर दोबारा कहा कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए. याचिकाकर्ता दुष्यंत दवे ने कहा कि चीफ जस्टिस को बताया था कि कार्रवाई अभी भी जारी है. चीफ जस्टिस ने कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को जानकारी देने के लिए कहा. कोर्ट ने कहा कि एमसीडी और पुलिस कमिश्नर को आदेश की कॉपी दी जाए.
वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जहांगीरपुरी में कार्रवाई को लेकर कहा कि, ये भारत के संवैधानिक मूल्यों का विध्वंस है. ये सत्ता की तरफ से गरीबों और अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है. बीजेपी को अपने दिल में भरी नफरत पर बुलडोजर चलाना चाहिए.
 


Share

Leave a Reply