नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 50 दिन के लिए आएगा जेल से बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 50 दिन के लिए आएगा जेल से बाहर
Share

 हरियाणारोहतक सुनारिया जेल में बंद रामरहीम को 50 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल के दौरान वह बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। 29 दिन पहले ही राम रहीम फरलो काट दोबारा जेल लौटा था।

गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। शुक्रवार को उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर हो गई।

कब-कब मिली पैरोल?

जानकारी के अनुसार, राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड और रेप केस में 2017 में सजा हुई थी। अब तक उसे 9 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल दी गई थी। इस दौरान राम रहीम की मां बीमार थी और वह उनसे मिलने गया था। इसी तरह दूसरी बार 21 मई 2021 को फिर बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को 21 दिनों की पैरोल, चौथी बार जून 2022 को एक महीने की पैरोल मिली थी।

इसी तरह पांचवीं बार अक्टूबर 2022 को 40 दिनों की पैरोल, छठी बार 21 जनवरी 2023 को 40 दिन की पैरोल, सातवीं बार 20 जुलाई 2023 को 30 दिन की पैरोल, फिर नवंबर 2023 में आठवीं बार फरलो और अब 19 जनवरी 2024 को नौवीं बार राम रहीम को पैरोल दी गई है। लगातार पैरोल पर हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।


Share

Leave a Reply