नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा रायपुर शहर का विकास भाजपा सरकार की देन है

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा रायपुर शहर का विकास भाजपा सरकार की देन है
Share

शहीद अरविंद दीक्षित वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सुभाष तिवारी के चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ।

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद लैफिनेन्ट अरविंद दीक्षित वार्ड के प्रियदर्शिनी नगर तथा राजेन्द्र नगर मे भाजपा प्रत्याशी सुभाष तिवारी के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित वार्ड के गणमान्य नागरिकों को उन्होंने संबोधित किया। बृजमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की पर्याय है।आज रायपुर शहर में जो भी विकास के काम दिख रहे है वो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की देन है।   साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद का चुनाव जनता को सोंच-समझ कर करती है। सरलता और सहजता के साथ जो व्यक्ति जनता की सेवा में सदैव मौजूद रहे ऐसे व्यक्ति का चुनाव होना चाहिए। इस वार्ड के निवासियों के लिए यह अच्छी बात है कि रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी उनके सामने पार्षद पद के प्रत्याशी है। रायपुर शहर के विकास में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे इस वार्ड से पार्षद बनेंगे तो निश्चित रूप से क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा। सुभाष तिवारी ने कहा कि 3 बार पार्षद पद का निर्वहन वे कर चुके है। वार्ड की समस्याएं क्या और किस तरह की आती है और निराकरण कैसे किया जाता है। सुभाष तिवारी ने कहा कि जनता उन्हें पार्षद चुनती है तो निश्चित ही उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश पंजवानी,मनोहर चतवानी,अमरदास खट्टर, कैलाश राजपूत, संतोष वैद, विजय शंकर मिश्रा, संजय व्यास, राजेश जैन, रंजना महावर, रश्मि यादव, कृपाराम चतुर्वेदी, डॉ अजवानी, प्रकाश जोशी, संजय सहगल, सुनीता तिवारी, आरती शुक्ला, बाबी खनूजा,अतुल यादव, गौरव,बसंत विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply