हादसे का शिकार हुए चारधाम यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालु, वाहन खाई में गिरने से 5 की हुई मौत...
देहरादून : उत्तराखंड में रविवार सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर धाम के कपाट खुलने पर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिर गया। वाहन सवार सभी 5 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि तोता घाटी के पास एक कार मारुति इग्निस गहरी खाई में गिरने की सूचना पर ब्यासी से रेसक्यू टीम घटनास्थल पर गई है। उन्होंने टीम इंचार्ज उप निरीक्षक नीरज चौहान के हवाले से बताया कि उक्त वाहन में 5 लोग सवार थे। सभी मृतक हैं। टीम द्वारा एक शव को रोड हेड पर लाया जा चुका है। शेष 4 शवों को भी खाई से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू कार्य जारी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर एक गाड़ी के 250 मीटर खाई में गिरने से परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हुई। पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर शवों को निकालने के कार्य में लगी। pic.twitter.com/SIYLJedBBq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2022







.jpeg)












