लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

मथुरा वृन्दावन में भक्तों पर चढ़ा रंगों का खुमार, जमकर उड़े रंग गुलाल

मथुरा वृन्दावन में भक्तों पर चढ़ा रंगों का खुमार, जमकर उड़े रंग गुलाल
Share

वृन्दावनमंदिरों की नगरी में होली का खुमार पूरे यौवन पर है। हर ओर होली के रंग की बौछार और आसमान उड़ते गुलाल की छटा दिखाई दे रही है। बच्चा हो या फिर युवा हर कोई होली के रंग में नहाया हुआ है। नगर में तिराहा-चौराहों पर होलिका सजाई गईं। जहां गृहिणियों ने होलिका का विधिवत पूजन कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को होलिका दहन के साथ लोगों ने बुराई त्यागने व प्रेमभाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

बुराइयों पर अच्छाई एवं सच्ची ईशभक्ति की जीत के प्रतीक होली पर्व की ब्रज में चारों ओर धूम मची हुई है और जगह-जगह लोगों द्वारा विभिन्न धार्मिक व रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम रंगों का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित होलिका पूजन उत्सव अंतर्गत गृहिणियों ने घरों में तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन स्थल पर सजाई गई होलिका की विधिविधान से पूजा-अर्चना तथा परिक्रमा कर अपने परिवार व बच्चों की खुशहाली तथा देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई। कई स्थानों पर लगाई गई होलिका की गोद में विराजमान प्रहलाद की प्रतिमा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। प्राचीन परंपरा अनुसार जगह-जगह होलिका दहन किया गया, जिसमें लोगों ने होलिका दहन के अपने अंदर की बुराई को त्यागने का संकल्प लिया तथा अग्नि में जौ की बालें भूनकर व एक-दूसरे को वितरण कर गले लगते हुए आपसी सौहार्द व भाईचारे के होली पर्व की बधाई दी।


Share

Leave a Reply