नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Jio के सबसे ज्यादा डेटा ऑफर करने वाले धांसू प्लान, 10 रुपये खर्च कर मिलेगा रोज 3GB डेटा और कॉलिंग का फायदा

Jio के सबसे ज्यादा डेटा ऑफर करने वाले धांसू प्लान, 10 रुपये खर्च कर मिलेगा रोज 3GB डेटा और कॉलिंग का फायदा
Share

अगर आपका डेटा का यूज ज्यादा है और आप किफायती कीमत में अच्छा प्लान ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए Reliance Jio के कुछ खास प्लान लेकर आए हैं जिनके साथ आपको रोज 3 GB डेटा मिलेगा। तो अगर आप जियो के ग्राहक है और सस्ता प्लान सर्च कर रहे हैं तो रोज 10 रुपये से भी कम खर्च कर आपको 3 GB डेटा, फ्री कॉलिंग, प्रति 100 एसएमएस और जियो प्लेटफार्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं रिलायंस जियो के 3 GB डेली डेटा वाले प्लान्स के बारे में, जिनकी कीमत 349 रुपये से शुरू होती है।
Jio का 349 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले बात करते हैं रोज 3GB डेटा के साथ आने वाले जियो के 349 रुपये वाले प्लान के बारे में। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान के साथ ग्राहको कुल 84 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
3499 रुपये वाला Jio प्लान
बता दें कि रिलायंस जियो ने हाल ही में 3,499 रुपये वाला नया प्लान पेश किया है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डेली डेटा मिलता है। यानी प्लान में यूजर्स को कुल 1095GB डेटा मिलता है। ग्राहकों को इस प्लान का खर्च रोज के हिसाब से 10 रुपये से भी कम पड़ता है। इसके साथ रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। इस प्लान में जियो ऐप्स जैसे जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोन्यूज़, जियो सिक्यॉरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।

401 रुपये का जियो प्लान
जियो के 401 रुपये वाले प्लान में भी हर दिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। हर दिन मिलने वाले 3 जीबी डेटा के अलावा प्लान में 6 जीबी डेटा भी मिलता है। यानी की 401 रुपये खर्च कर ग्राहक कुल 90 जीबी डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज़ और जियो सिक्यॉरिटी जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है।
Jio का 999 रुपये का प्लान
999 रुपये वाले जियो प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। प्लान के साथ ग्राहकों को कुल 252 जीबी डेटा मिलता है। इस के साथ ही प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। जियो ऐप्स का सब्क्रिप्शन भी ग्राहक इस रिचार्ज प्लान में मुफ्त पा सकते हैं।
 


Share

Leave a Reply