BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर किया तीखा वार, कहा - क्राईम केपिटल बन रहा छत्तीगढ़

धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर किया तीखा वार, कहा - क्राईम केपिटल बन रहा छत्तीगढ़
Share

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से छत्तीसगढ़ की पहचान अब क्राईम केपिटल की तरह होने लगी है। बढ़ते वारदात पर अंकुश लगाने में प्रदेश की पुलिस नाकाम है जिससे भय का वातावरण बना है। उसे बेहतर करने की दिशा में ठोस कदम उठाना होगा। 

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर पूरे प्रदेश में आपराधिक मामले में पहले स्थान पर है। कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल में  बलरामपुर से बस्तर और कोटा से कोंटा तक जो परिस्थितियां बनी हैं, उससे निपटने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि रायपुर के टिकरापारा में जो वारदात हुई उससे पूर्व भी जिस युवती की हत्या हुई उसने पुलिस को अपने सुरक्षा के लिए आग्रह भी किया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से यह वारदात हुई। राजनांदगांव जिले के सालेकसा में एक युवती के साथ जो घटना हुई उसकी जितनी निंदा की जाय कम है। बलरामपुर में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भिलाई में एक युवती के साथ जो घटना हुई वो भी चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे वारदातों से लगता है कि अपराधियों में जो पुलिस का भय होना चाहिए वह नहीं है। इस कारण ही प्रदेश में घटनाओं में वृद्धि हो रही है। कौशिक ने कहा कि हमने सदन में पुलिसिया कार्रवार्ई जिस तरह से धान खरीदी को लेकर की गई, इसी तरह की कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ तो शायद अपराध पर अंकुश लग सकता था। उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में अब अशांत व अपराधगढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को संवेदनशीलता से काम करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर कार्य करने की जरूरत है। 
किसानों के आंदोलनों में हिस्सा लेंगे कौशिक
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक रायगढ़ में आयोजित किसानों के प्रदर्शन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक 13 दिसम्बर  को सुबह बिलासपुर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहीं रायगढ़ पहुंचकर किसानों की आयोजित सभा में शामिल होंगे। उसके उपरांत रायगढ़ से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 

Share

Leave a Reply