BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जल्द मैदान में कप्तानी करते नजर आएंगे धोनी

जल्द मैदान में कप्तानी करते नजर आएंगे धोनी
Share

नईदिल्ली, दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में फैले फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। यह पूर्व क्रिकेट कप्तान जल्द ही सीरियस प्रैक्टिस शुरू करने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स अपने कप्तान की अगवानी के लिए पलक पांवड़े बिछाए बैठी है।
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट भविष्य को लेकर अटकलों का दौर लगभग खत्म हो गया है। 38 साल का यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो धोनी ने आईपीएल 2020 के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप एक मार्च से शुरू हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि धोनी 29 फरवरी को चेन्नई पहुंच जाएंगे। इस बार आईपीएल के मुकाबले 29 मार्च से शुरू होंगे। दूसरी तरफ, बताया जाता है कि सीएसके ने भी अपने कप्तान के स्वागत के लिए खास तैयारी की है।
दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं। पिछले साल नवंबर में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से उनकी वापसी के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब था, जनवरी तक मत पूछो .
धोनी को साल की शुरुआत (16 जनवरी) में ही बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था। लेकिन धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच रांची में अपनी घरेलू टीम झारखंड के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए थे।
गौरतलब है कि इस दिग्गज के क्रिकेट करियर के बारे में सवाल उठने पर यह कहा जाता रहा है कि इस पर फैसला खुद धोनी करेंगे। माना जा रहा है कि धोनी की नजर अब आईपीएल के 13वें सीजन पर है, जहां वह अपना शत प्रतिशत देने को तैयार हैं। यानी आईपीएल में प्रदर्शन के आधार राष्ट्रीय चयनकर्ता तय करेंगे कि धोनी अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कितने तैयार हैं।

 


Share

Leave a Reply