BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ये गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ये गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर
Share

नई दिल्ली , इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत से पहले ही एम.एस. धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए आईपीएल 2021 से हटने का फैसला किया है। हेजलवुड यूएई में पिछले साल खेले गए आईपीएल में सीएसके टीम का हिस्सा रहे थे। हेजलवुड का प्रदर्शन भारत के खिलाफ काफी शानदार रहा था। हेजलवुड ने कहा कि पिछले 10 महीनों से अलग-अलग टाइम पर बायो-बबल और चरंटाइन में हूं, तो मैंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है ताकि मैं घर और ऑस्ट्रेलिया में अगले दो महीने कुछ समय बिता सकूं। आगे काफी बड़ा विंटर सीजन आने वाला है। वेस्टइंडीज का टूर काफी लंबा होने वाला है, बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज भी साल के आखिर में है। उसके बाद टी-20 विश्व कप और फिर एशेज सीरीज, तो अगले 12 महीने काफी बड़े होने वाले हैं और ऑस्ट्रेलिया के साथ रहते हुए मैं खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर इसके लिए तैयार रखना चाहता हूं। इसलिए मैंने फैसला लिया है और यह मेरे लिए काफी अच्छा होगा। हेजलवुड से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से मिचेल मार्श ने भी कोरोना प्रोटोकॉल में लंबे समय से रहने के चलते आईपीएल 2021 से हटने का फैसला किया था। उनकी जगह पर हैदराबाद की टीम ने जेसन रॉय को टीम में शामिल किया है। रॉय का प्रदर्शन भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में काफी शानदार रहा था। रॉय आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।  


Share

Leave a Reply