लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बंद कर दिए गए संवाद, जो बाईडेन प्रशासन में फिर स्थापित जानिए क्या होगा लाभ

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बंद कर दिए गए संवाद, जो बाईडेन प्रशासन में  फिर स्थापित जानिए क्या होगा लाभ
Share

जो बाईडेन प्रशासन ने भारत के साथ “होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग” को फिर से स्थापित करने का फैसला किया है। यह संवाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बंद कर दिया गया था। होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव एलेजांद्रो मयोरकास ने 22 मार्च, 2021 को अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ वार्ता के बाद यह निर्णय लिया। होमलैंड के सुरक्षा सचिव ने दोनों पक्षों की साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। हाल की बैठक में, संधू और मयूरकास भारत और अमेरिका के बीच ‘होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग’ को फिर से स्थापित करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने इस दौरान साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीक और हिंसक उग्रवाद को संबोधित करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग बराक ओबामा के प्रशासन की पहल थी। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी जेनेट नेपोलिटानो और भारत के तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बीच मई, 2011 में पहला होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग आयोजित किया गया था। दूसरी सुरक्षा वार्ता वाशिंगटन डीसी में 2013 में भारतीय गृह मंत्री सुशील कुमार और गृह सचिव नेपोलिटानो के बीच हुई थी।

होमलैंड सुरक्षा विभाग (United States Department of Homeland Security – DHS)
DHS अमेरिकी संघीय कार्यकारी विभाग है जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। इस विभाग के घोषित अभियानों में सीमा सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी, साइबर सुरक्षा, आव्रजन और सीमा शुल्क, आपदा रोकथाम और प्रबंधन शामिल हैं। 


Share

Leave a Reply