BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या लड़के ने सचमुच फास्टैग को स्कैन कर उड़ा लिए पैसे? फैक्ट चेक में सामने आई ये सच्चाई

क्या लड़के ने सचमुच फास्टैग को स्कैन कर उड़ा लिए पैसे? फैक्ट चेक में सामने आई ये सच्चाई
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक लड़का गाड़ी का शीशा साफ करने के बहाने अपने हाथ में बंधी स्मार्टवॉच से फास्टैग को स्कैन कर लेता है. जैसे ही गाड़ी में बैठे शख्स को भनक लगती है वो उसे पकड़ने के लिए दौड़ता है लेकिन तब तक लड़का वहां से भाग जाता है. वीडियो बनाने वाले शख्स अब यह दावा कर रहे हैं स्मार्टवॉच से फास्टैग को स्कैन कर पैसे चुराने का नया स्कैम चल पड़ा है. जब से वीडियो सामने आया है सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इसे खूब शेयर कर रहे हैं.


क्या है हकीकत?
लड़के का वीडियो वायरल होने के बाद से ही दावा किया जा रहा है उसने घड़ी से फास्टैग को स्कैन कर लिया और इसी तरह से आजकल पैसे उड़ाए जा रहे हैं. लेकिन हकीकत में ऐसा मुमकिन नहीं है. क्योंकि कोई भी आपका फास्टैग ऐसे ही स्कैन नहीं कर सकता है. फास्टैग से पेमेंट सिर्फ एप्रूव्ड मर्चेंट्स को ही हो सकती है. किसी अनऑथराइज्ड डिवाइस के लिए पेमेंट निकालना मुमकिन नहीं है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद फास्टैग, पेटीएम और सरकार की तरफ से इस दावे को फर्जी करार दिया गया है.
पीआईबी फैक्ट चेक ने भी बताया फर्जी
जब इस वीडियो की जानकारी सरकारी संस्था पीआईबी फैक्ट चेक तक पहुंची तो उन्होंने भी सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावे को फर्जी बताया है. वैसे सोचने वाली बात यह भी है कि अगर सिर्फ घड़ी से फास्टैग को स्कैन करने से ही फैसे कटते तो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में भी ये फ्रॉड हो सकता है. वहां से भी फास्टैग को स्कैन कर पैसे उड़ाए जा सकते हैं.


पेटीएम और फास्टैग ने भी बताया फेक
पेटीएम और फास्टैग ने भी इस वीडियो को फेक बताते हुए लिखा है, एक वीडियो में पेटीएम, फास्टैग को लेकर गलत सूचना फैलाई जा रही है. एनईटीसी दिशानिर्देशों के अनुसार फास्टैग भुगतान केवल रजिस्टर्ड व्यापारी ही कर सकते हैं.


ये रहा निष्कर्ष:
– सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी है.
– इस तरह के ट्रांजेक्शन संभव नहीं हैं
– सभी टोल प्लाजा के पास एक यूनिक कोड होता है.

 


Share

Leave a Reply