BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने मुंबई के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने मुंबई के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
Share

 मुंबई. दिग्गज टीवी एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का 72 साल के उम्र में निधन हो गया है. विघा सिन्हा ने मुंबई के जुहू क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. विद्या सिन्हा ने स्टार प्लस के मशूहर सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में सिंकदर की मां बेबे का किरदार निभाया था.

विद्या सिन्हा को हाल ही में दिल की बीमारी के चलते गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. विद्या सिन्हा हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट थीं. गंभीर बीमारी के चलते अभिनेत्री पिछले कुछ वक्त से सीरियल में काफी कम दिखाई दे रही थीं. कुछ वक्त पहले सीरियल में उनकी वापसी हुई थी जो ज्यादा दिन नहीं चली.

विद्या पिछले कुछ सालों से ही दिल और फेफडों की बीमारी से जूझ रही थी. अचानक से बीमारी गंभीर होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. विद्या ने 70 और 80 के दशक में अपने अभिनय के जरिए इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई. विद्या सिन्हा ने छोटी सी बात, पति पत्नी और वो जैसी कामयाब फिल्मों में काम किया.

फिल्मों में काम करने के बाद विद्या ने भाभी और बहू रानी सीरियल से टीवी जगत में एंट्री की. विद्या आखिरी बार सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में नज़र आई थीं.


Share

Leave a Reply