BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिक्शे वाले से भी नहीं बर्दाश्त हुआ Dilip Kumar का जाना, ऑटो में बजाए उनके गाने

रिक्शे वाले से भी नहीं बर्दाश्त हुआ Dilip Kumar का जाना, ऑटो में बजाए उनके गाने
Share

भारतीय सिनेमा में ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे. 98 साल की उम्र में उनका निधन (Dilip Kumar Passed Away) हो गया. दिलीप कुमार ने आज सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. अस्पताल में डॉ. पार्कर उनका इलाज कर रहे थे. पिछले एक माह में उनको दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
दिलीप कुमार की मौत की खबर से हर तरफ सन्नाटा पसर गया है. बॉलीवुड में शोक की लहर है. आम आदमी से लेकर फिल्मी हस्तियां तक इस महान कलाकार को याद कर रहे हैं. हर कोई उन्हें अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिंदुजा अस्पताल के बाहर एक ऑटो रिक्शा नज़र आ रहा है. जैसे ही रिक्शे वाले को उनकी मौत की खबर मिली उसने अपने ऑटो में दिलीप साहब के गाने बजने शुरू कर दिए.
वायरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से इस वीडियो को शेयर किया है. रिक्शे में दिलीप साहब का गाना ‘उड़े जब जब ज़ुल्फ़ें तेरी’ बजते हुए सुनाई दे रहा है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और नम आंखों से दिग्गज अभिनेता को याद कर रहे हैं.
 


Share

Leave a Reply