BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आधी रात कांधार से सुरक्षित लाए गए राजनयिक-अधिकारी, जाने क्या है मामला

आधी रात कांधार से सुरक्षित लाए गए राजनयिक-अधिकारी, जाने क्या है मामला
Share

नई दिल्ली । अफगानिस्तान मेंं बिगड़ते हालात के बीच भारत ने बीती देर रात कांधार स्थित वाणिज्य दूतावास से जुड़े करीब 50 राजनयिकों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वायुसेना के विशेष विमान के जरिए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। वाणिज्य दूतावास में अब भी सीमित संख्या में कर्मचारी मौजूद हैं। इनकी स्वदेश वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वाणिज्य दूतावास और मिशन केंद्रों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
दरअसल अफगानिस्तान से नाटो सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। खासतौर से दक्षिण अफगानिस्तान में पाकिस्तान स्थिति आतंकी संगठन लश्कर ए तयबा तालिबान लड़ाकों के साथ मिल गए हैं। इन्होंने दक्षिण अफगानिस्तान के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। बढ़ते संकट के बीच भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठïान को सुरक्षा के लिए कॉल करना पड़ा।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर रात राजनयिकों, कर्मचारियों और वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी के जवानों को बाहर निकालने के लिए वायुसेना के विशेष विमान की मदद ली गई। विशेष विमान देर रात कांधार पहुंचा और करीब 50 लोगों के साथ वापस लौटा। फिलहाल दूतावास में अभी कुछ कर्मचारी मौजूद हैं। इन्हें भी जल्द बाहर निकालने की योजना बनाई जा रही है।
अचानक बिगड़े हालात
नाटो सैनिकों की विदाई के बावजूद भारत ने काबुल में मिशन केंद्र और कांधार के मजार ए शरीफ शहर में वाणिज्य दूतावास को बनाए रखने की घोषणा की थी। भारत ने कहा था कि उसका मिशन केंद्र और वाणिज्य दूतावास को बंद करने की कोई योजना नहीं है। इस बीच अचानक हालात बद से बदतर होने और तालिबान लड़ाकों के कई इलाकों पर कब्जा करने के बाद भारत ने आपात योजना के जरिए अपने राजनयिकों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षित स्वदेश वापसी कराई।
भारत एक मित्र देश होने के नाते अफगानिस्तान में शांति, सद्भाव और संप्रभुता की बहाली के लिए प्रयासरत रहेगा। हम अफगानिस्तान की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

 


Share

Leave a Reply