सीएम हाउस में बजट प्रस्तावों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में आज स्वास्थ्य-पंचायत विभाग पर चर्चा, जाने पूरी खबर
रायपुर । राज्य सरकार ने बजट के पूर्व अपनी तैयारियां तेज करते हुए विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री निवास में बजट प्रस्तावों पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बजट प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है।
पढ़ें : राजधानी में चाकलेट में नशीली दवा खिला कर युवती से किया दुष्कर्म
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास में स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग के मंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में यह बैठक चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभागीय मंत्री के साथ अफसरों से बजट प्रस्तावों पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो बैठक में विकास कार्यों पर जोर देने पर गंभीरतापूर्वक मंथन किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं को दूर करने बजट में राशि के प्रावधान किए जाने, नए उपकरण खरीदी, स्वास्थ्य सुविधा को सरल-सहज और गुणवत्तायुक्त बनाने पर भी गंभीर मंथन चल रहा है। इस विषय पर अधिकारियों से उनकी राय ली जा रही है। इसके अलावा मैदानी अमले तक त्वरित संसाधन पहुंचाने, ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधा को और अधिक विकसित करने के संबंध में भी चर्चा की जा रही है। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को तेज करने, ग्रामीण अंचलों में नए विकास कार्य शुरू कराने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा चल रही है।







.jpeg)












