नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महिला का भेष बना कर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि आप हो जायेंगे हैरान

महिला का भेष बना कर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि आप हो जायेंगे हैरान
Share

 भदोहीउत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक अजब गजब मामला सामने आया है | भदोही जिले में एक युवक महिला का भेष बना कर एक घर में घुस गया. युवक के द्वारा महिला की तरह पूरे श्रंगार किए गए थे. उसने लहंगा पहनकर नकली बाल लगाए थे. घर में मौजूद महिलाओं के बीच बैठे युवक पर जब घरवालों को शक हुआ तब  उसकी चोरी पकड़ी गयी. हालांकि पुलिस को सूचना देने के पहले ही वह लोगों को चकमा देकर बाइक सवारों के साथ भाग गया.

जानकारी के अनुसार यह मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है | बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व उसी परिवार में शादी थी जिसमें वह शामिल भी हुआ था। चर्चा है कि युवक शादी वाले घर में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। कहा जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने के लिए युवक ने यह नायाब तरीका निकाला था। मुलाकात करने के लिए वह पहले ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गया था। पार्लर में सजने के बाद प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। लेकिन वह अपनी प्रेमिका से मिल पाता उससे पहले ही उसकी पोल खुल गई। उस घर में कई महिलाएं मौजूद थीं. उन्हीं महिलाओं के बीच में जाकर यह युवक भेष बदलकर बैठ गया. जब घर के लोगों को महिला पहचान में नहीं आई तब लोगों को शक हुआ.

किसी ने पीछे से उसके सिर पर हाथ रखा तो उसके नकली बाल निकल के बाहर आ गए. इसके बाद करीब आधा घंटा तक हंगामा होता रहा. पकड़े जाने के बाद भी युवक महिलाओं की आवाज निकालकर लोगों को भ्रमित करने का असफल प्रयास करता रहा. स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देने ही वाले थे कि तभी बाइक से दो युवक पहुंचे और दौड़कर बाइक पर बैठकर मौके से भाग गया. युवक का इस तरह से महिला के भेष में घर में घुसना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि युवक का ऐसे भेष बदलकर आने का क्या मकसद था.

युवक का वीडियो सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक से लोग उसको घूंघट हटाने और पहचान बताने के लिए कह रहे हैं. हालांकि वहां पर मौजूद लोगों ने उसका घूंघट जबर्दस्ती हटा दिया. युवक लोगों से बार-बार कहता रहा कि उसे जाने दिया जाए.


Share

Leave a Reply