लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर हुआ विवाद बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या , पढ़े पूरी खबर
मुंबई में लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने पर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय इलाके कांदिवली की है। जहां एक युवक को अपने छोटे भाई की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, कांदिवली इलाके के समता नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले अट्ठाइस साल के राजेश लक्ष्मी ठाकुर ने बुधवार की रात को लॉकडाउन होने के चलते अपने छोटे भाई को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद व कई बार समझाने पर भी उसका छोटा भाई दुर्गेश घर से बाहर निकलकर घूम रहा था। इससे गुस्साए राजेश ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी में बताया कि मृतक पुणे में एक निजी फर्म में काम करता था, जो कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन के कारण घर लौट आया था। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।







.jpeg)












