पुलिस जनमित्र कार्यक्रम के तहत तेंदूपत्ता अभियान में बाटें कपड़े-कंबल, समस्याओं का किया निदान
सुकमा। जिले में तेंदूपत्ता बस्तर जन जागरण अभियान एवं पुलिस जनमित्र कार्यक्रम के तहत एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के हमराह थाना प्रभारी केरलापाल शैलेन्द्र नाग, डीआरजी कमांडर उप निरीक्षक ब्रिज लाल भारद्वाज,उप निरीक्षक राम अवतार भारद्वाज ,थाना केरलापाल स्टॉप एवं डीआरजी टीम के साथ धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम परिया पहुँच कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओ के बारे में जानकारी लिया गया।
उक्त बैठक में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी और समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि यहां मुख्य रूप से सड़क, पानी, बिजली की समस्या है, जिसे आचार संहिता हटने के बाद समाधान करने की बात कही गई। ग्रामीणों से नक्सल उन्मूलन में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई तथा नक्सली गतिविधियों से दूर रहने व नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए शासन की पुनर्वास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं ग्राम परिया में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बुज़ुर्ग महिला पुरुष, नव युवको, छोटे छोटे बच्चो के लिए गर्म कपड़े, लोअर, टी-शर्ट,कम्बल का वितरण किया गया।







.jpeg)












