नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में भर्ती के लिये जारी आदेश निकला फर्जी, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में भर्ती के लिये जारी आदेश निकला फर्जी, पढ़ें पूरी खबर
Share

बलौदाबाजार | जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये न तो कोई विज्ञापन निकाले गये हैं और ना ही किसी प्रकार का भर्ती आदेश जारी किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस तरह के नियुक्ति आदेश जारी करने संबंधी मिली खबरों को असत्य एवं फ़र्ज़ी करार दिया है। उन्होंने लोगों को असामाजिक किस्म के लोगों के जाल में ना फंसने के लिए सतर्क भी किया है। गौरतलब है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पदमुद्रा और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। उनके द्वारा व्यवहार न्यायालय कसडोल,बिलाईगढ़, सिमगा और भटगांव में सहायक वर्ग 2, सहायक वर्ग-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर और भृत्य जैसे कर्मचारियों की फ़र्ज़ी नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। जिला न्यायाधीश एवं चयन समिति के अध्यक्ष ने उक्त नियुक्ति आदेश को फर्ज़ी एवं झूठा करार देते हुए आदेश का पुरज़ोर खण्डन किया है। उन्होंने कहा की जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा इस तरह के सभी आदेश अपनी आधिकारिक वेबसाइट- डिस्ट्रिक्ट्स डॉट ईकोर्टस डॉट जीओवी डॉट इन बलौदाबाजार पर अपलोड किए जाते हैं। उक्त जारी फ़र्ज़ी आदेश का सत्यापन भी इस आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है।


Share

Leave a Reply