छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में साल के पहले ही दिन से शुरू होंगी, शाम को भी ओपीडी की सुविधाएं, जाने पूरी खबर..
रायपुर| नए साल के पहले दिन से ही छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बुधवार से मरीजों के लिए शाम को भी ओपीडी की सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। साथ ही 2 घंटे में मेडिकल जांच रिपोर्ट मरीजों के हाथ में होगी। दो पालियों में मरीजों को पूरी चिकित्सकीय सुविधाएं मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश के कुछ डॉक्टर्स एसोसिएशन और स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के विरोध को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पताल के प्रभारियों व बीएमओ को मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं।
24 घंटे सुविधाएं-
स्वास्थ्य सचिव निहारिका सिंह बारिक ने कहा, रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन ओपीडी 24 घंटे खुली रहेगी। साथ ही जिला अस्पतालों में 24 घंटे पैथोलॉजी सुवधाएं मरीजों को मिलेगी। डॉक्टरों के सहमति से दो शिफ्ट में ओपीडी संचालित करने की योजना बनी है। बुधवार को पहला दिन है, यदि कोई अड़चन आती है तो डॉक्टरों से बातचीत की जाएगी। यदि कुछ बदलाव की जरूरत पड़ी तो सभी के सहमति से किया जाएगा।
टोल फ्री नंबर 104 पर कर सकते है शिकायत-
जिला अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों में किसी मरीज को इलाज में दिक्कत आती है तो स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर शिकायत की जा सकती है।
जिला, सिविल अस्पताल और सीएचसी- सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक व शाम 5 से 7 बजे तक,
ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, उप स्वास्थ्य केंद्र- सुबह 9 से शाम 5 बजे
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे व शाम 5 से रात 8 बजे तक







.jpeg)












