कांग्रेस की चुनाव चयन समिति की संभागीय बैठक शुरू, जल्द जारी होगी प्रत्याशियों की सूची
रायपुर | नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के चयन के लिए राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में चुनाव चयन समिति की संभागीय बैठक चल रही है। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद है।
इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की फाइनल सूची तैयार की जा रही है। संभावना जतायी जा रही है कि आज देर शाम या रात तक प्रदेश के अन्य सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर सूची जारी कर दी जाएगी।







.jpeg)












