BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दीवाली की शॉपिंग के चलते राजधानी के बाजार-माल में बढ़ी भीड़

 दीवाली की शॉपिंग के चलते राजधानी के बाजार-माल में बढ़ी भीड़
Share

दीपावली पर्व को लेकर जहां इन दिनों राजधानी के बाजार एवं माल में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों ने अपने घरों में साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम शुरू कर दिये है। 

दीपावली पर्व की शुरूआत 25 अक्टूबर धनतेरस से हो जाएगी। 27 को लक्ष्मी पूजा, 28 को गोवर्धन पूजा एवं 29 को भाई दूज मनाया जाएगा। 
इस तरह त्यौहार को अब सिर्फ शेष 11 दिन ही बचे है। इसे देखते हुए लोगों ने अभी से खरीददारी करना शुरू कर चुके है। खरदीदारों के चलते शहर के गोलबाजार, शास्त्री बाजार, पंडरी सहित अन्य व्यावसायिक बाजार के अलावा सभी मॉल में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग  सहपरिवार कपड़ों, जुता-चप्पल, सजावट के सामान सहित अन्य की जमकर खरीददारी कर रहे है। 
इधर दीवाली को लेकर लोगों ने अपने घरों को आकर्षक बनाने के लिए 
घर-घर में साफ-सफाई से लेकर  रंग-रोगन का काम भी शुरू कर दिया है। इसके चलते रंग-रोगन की दुकानों में भी खरीददारों की भीड़ देखी जा रही है। 
फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स व वाहनों की बुकिंग के लिए शो रूम में बढ़ी भीड़: धनतेरस और लक्ष्मी पूजा के दिन रसोई और घर के लिए फर्नीचर में सोफा सेट, टी टेबल, पलंग, कुर्सी, वहीं इलेक्ट्रानिक्स में एलईडी टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित अन्य समानों के साथ वाहनों में दोपहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहनों की खरीददारी करने के लिए उनके शो रूम में जाकर बुकिंग करा रहे है। 
 
 

Share

Leave a Reply