BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिवाली पर शेयर बाजार में बरसेगा जमकर पैसा, जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग और इसका शुभ समय

दिवाली पर शेयर बाजार में बरसेगा जमकर पैसा, जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग और इसका शुभ समय
Share

दिवाली के त्योहार पर धन की देवी लक्ष्मी के पूजन की परंपरा है. कहा जाता है कि इस दिन लक्ष्मी जी पधारती हैं. दिवाली का त्योहार भारतीय शेयर मार्केट के लिए भी बेहद खास होता है. वैसे तो दिवाली पर शेयर बाजार की भी छुट्टी होती है लेकिन इस दिन शाम के समय देशभर के निवेशक और बाजार के दिग्गज एक विशेष समय पर बाजार में पैसा लगाते हैं. इस एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कोई भी नफा-नुकसान के बारे में नहीं सोचता है और न ही कोई पैसा निकालने की कोशिश करता है. बस काफी समय से चली आ रही एक परंपरा को निभाते हुए निवेशक दिवाली की शाम एक घटें तक बाजार में जमे रहते हैं और छोटा निवेश कर परंपरा का निर्वहन करते हैं.


मुहूर्त ट्रेडिंग का इस साल का समय


दिवाली के त्योहार के दिन 14 नवंबर 2020 को शेयर बाजार, बीएसई व एनएसई में शाम 6 बजकर 15 मिनट से एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार होगा. वहीं दोनों एक्सचेंज के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग का शुभ समय 6 बजकर 15 मिनट से शाम 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही प्री ओपनिंग सेशन 6 बजे से 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. मुहूर्त कारोबार सत्र में दिए जाने वाले सभी सौदों के साथ निपटान दायित्व होता है.


मुहूर्त ट्रेडिंग क्यों की जाती है


दिवाली के साथ ही नव वर्ष की शुरुआत भी हो जाती है. इस बार दिवाली के साथ संवत् 2077 शुरू होने जा रहा है. वहीं देश के कई हिस्सों में दिवाली के त्योहार के साथ ही नया वित्त वर्ष भी आरंभ हो जाता है. शुभ मुहूर्त के समय शेयर मार्किट के कारोबारी खासतौर पर शेयर ट्रेडिंग करते हैं, इस कारण ही इसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है.


होता है मुनाफा


ऐसा माना जाता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ होता है. इस कारण बड़े कारोबारी से लेकर छोटे कारोबारी तक इस जिन जरूर बाजार में अपना पैसा निवेश करते हैं. इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि दिवाली के त्योहार पर खास मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरूआत कर निवेशक नए वित्त वर्ष के अच्छे रहने की कामना करते हैं. कई लोग इस दिन शेयर भी खरीदते हैं. 


Share

Leave a Reply