नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दीया और बाती हम फेम दीपिका सिंह की मां निकली कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री ने सीएम केजरीवाल से लगाई गुहार

दीया और बाती हम फेम दीपिका सिंह की मां निकली कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री ने सीएम केजरीवाल से लगाई गुहार
Share

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां भी अब कोरोना की चपेट में आ गयी है और उनके इलाज के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई है।

दीपिका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका बता रही हैं कि उनकी मां दिल्ली में एक ज्वाइंट फैमिली में रहती हैं। 45 लोगों का उनका बड़ा परिवार है, इसलिए एक का भी कोरोना संक्रमित होना खतरे की घंटी है। दीपिका सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई है कि उनकी मां को किसी अच्छे अस्तपाल में एडमिट करवाया जाए। दीपिका ने दिल्ली सरकार को अपने पति का नंबर भी शेयर किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दिल्ली सरकार उनके पति से संपर्क कर उनकी मां की तुरंत मदद करेंगे।

वीडियो में दीपिका सिंह ने बताया है कि दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड खाली नहीं है। कहीं भी उनकी मां को एडमिट नहीं किया जा रहा है। दीपिका ने बताया है कि उनके हाथ में कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट भी नहीं आई है, जिसकी वजह से अस्पताल में इलाज करवाना मुश्किल साबित हो रहा है। इस समय उनकी मां का घर पर ही उपचार किया जा रहा है।इस समय दीपिका सिंह की मां की देखभाल उनकी बहन कर रही हैं। 

Share

Leave a Reply